फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- थाना दक्षिण के हिमायूंपुर टावर वाली गली सब्जी मंडी निवासी बबली का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष पहले उसकी शादी अभिषेक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास गुड्डी एवं पति अभिषेक बच्चे को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आए दिन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते। 27 जून को सुबह साढ़े नौ बजे भी सास एवं पति ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...