सास ने सिर पर चुनरी लेने काे कहा तो लग गया बुरा, गुस्से में बहू-बेटे ने खाया जहर
संवाददाता, जुलाई 18 -- यूपी के हाथरस में एक महिला को सास का टोकना इतना बुरा लगा की उसने जहर खा लिया। उसे देखकर उसके पति ने भी जहर खाया। बताया जा रहा है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने सिर पर चुन्नी रखने को लेकर हुए विवाद में विषाक्त खा लिया। इसके बाद उसके पति ने भी विषाक्त खा लिया जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की गुरुवार की रात अपनी सास से कहासुनी हो गई। यह विवाद सिर पर चुनरी रखने को लेकर शुरू हुआ था। सास ने दुर्गेश से सिर पर चुनरी रखने को कहा था। इसी बात पर बाद विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर विवाहिता ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पत्नी की यह हालत देखकर पति ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.