नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिनभर की भागदौड़ और थकान के बीच अगर कुछ पल खुलकर हंसने को मिल जाएं, तो मूड अपने आप फ्रेश हो जाता है। हंसने के लिए हमेशा दोस्तों या परिवार का साथ होना जरूरी नहीं, कभी-कभी मजेदार चुटकुले भी आपका दिन बना सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 25 ऐसे चटपटे जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इनमें सास-बहू की मजेदार नोक-झोंक, पति-पत्नी की खट्टी-मीठी तकरार, टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जवाब और शराबियों की दिलचस्प बातें शामिल हैं। तो देर किस बात की, पढ़िए और हंसते-हंसते लोटपोट हो जाइए।यहां पढ़ें 25 मजेदार चुटकुले- 1. पत्नी: सुनिए, अगर मैं खो गई तो आप क्या करेंगे? पति: मैं अखबार में विज्ञापन दूंगा। पत्नी: कैसा विज्ञापन? पति: जिसको मिले, अपने पास ही रखे! 2. सास: बहू, तुम मायके जाकर कितने दिन रहोगी? बहू: आप जैसा कह...