नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Doctor Divya Dwivedi Success Story: अक्सर ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद महिलाओं के लिए पढ़ाई जारी रखना और करियर में बड़ी सफलता हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली दिव्या द्विवेदी ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिखाया है। दिव्या ने शादी के बाद भी हार नहीं मानी और अपनी लगन, कठिन मेहनत और सास के अटूट सहयोग के दम पर नीट (NEET UG) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके डॉक्टर बनने का अपना बचपन का सपना साकार किया है।20 साल की उम्र में हुई शादी दिव्या तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। दिव्या के लिए डॉक्टर बनना सिर्फ एक करियर का चुनाव नहीं था, बल्कि यह उनके बचपन का सबसे प्यारा सपना था। वह बचपन से ही लोगों का इलाज करना चाहती थीं। लेकिन जिंदगी में चुनौतियां तब शुरू हुईं जब उ...