हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में बुजुर्ग महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बहू ने बेवजह गाली गलौज की। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि उसके घर पर इन दिनों पुताई का काम चल रहा है। बहू ने मजदूरों को धमकाकर काम भी रुकवा दिया है। आरोप लगाया कि बहू बार-बार धमकी देती है। इस वजह से इन दिनों वह अपने भतीजे के घर पर रह रही है। बहू झगड़ा करने वहां भी पहुंच रही है। बुजुर्ग महिला ने बहू पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.