मुजफ्फरनगर, सितम्बर 24 -- यूपी के मुजफ्फरनगर खतौली के एक परिवार ने समाज के लिए मिसाल पेश करते हुए बेटे की मौत के बाद अपनी पुत्रवधू को बेटी मानकर धूमधाम से उसका एक युवक से विवाह कराया। आर्य समाज मंदिर में विवाह की रस्में पूरी होने के बाद सास ने भावुक होकर बेटी की तरह पुत्रवधू को विदाई दी। परिवार के छोटे बेटे ने भाभी को बहन का दर्जा देते हुए भाई का फर्ज निभाया और कन्यादान किया। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुईं। 10 साल पहले हरिद्वार के बहादुरपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दयालपुरम निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद बेटी का जन्म हुआ और उसके करीब सात साल बाद दूसरी बेटी ने जन्म लिया। परिवार में खुशी का माहौल था कि परिवार को पता चला कि रोहित के पिता ओमपाल को कैंसर है। परिवार ...