एटा, मई 11 -- पत्नी से मोबाइल लेकर सास को देने पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। कोतवाली देहात के गांव नगला प्रेमी निवासी गोविंद की शादी सात साल पहले पूनम (25) निवासी नगला गडरिया थाना एका फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि महिला की मां राजनश्री रविवार को गांव वाहनपुर में किसी समारोह में आई थी। इसी दौरान वह बेटी से मिलने पहुंच गई थी। दामाद ने पत्नी का मोबाइल सास को दे दिया था। इसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। सोमवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है。 यह भी पढ़ें- पुलिस तलाश रही खुदकुशी...