संवाददाता, जून 15 -- इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांधनी गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी सास के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, कांधनी गांव निवासी टिंकू कश्यप अपनी बुजुर्ग मां शिशु देवी को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अक्सर उनकी मां के साथ मारपीट करती है। शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा, जो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बताया जा रहा है।2.49 मिनट के वीडियो में सास को पीटती दिखी बहू करीब दो मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो में बहू और सास के बीच विवाद और मारप...