सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया
नोएडा, मई 20 -- गोंडा, ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सरयू नदी के किनारे बुधवार दोपहर को सास के अंतिम संस्कार में ग्रेटर नोएडा से शामिल होने के लिए आए दामाद को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। नाव से पुलिस के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई भी अता-पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही घाट पर बुधवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा परी चौक निवासी 30 वर्षीय दीपक शर्मा एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। वह अपनी सास उर्मिला देवी के निधन की सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार से अपनी पत्नी रेखा के साथ उमरी गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में शामिल होने आए युवक को सरयू में खींच ले गया मगरमच्छ,ग्रेटर नोएडा का युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.