मधुबनी, मई 9 -- कलुआही,निज प्रतिनिधि। कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव पिछले दिन हुए चर्चित आशा देवी हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। अपनी सास की हत्या के आरोप में फरार चल रही बहू पूनम देवी ने शुक्रवार को मधुबनी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के सरेंडर की खबर मिलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कलुआही थाना पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके। बंद घर के अंदर कंबल में लिपटी 50 वर्षीय आशा देवी की शव बरामद हुई थी। प्रारंभिक जांच में सिर पर लोहे की भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही मृतका की बहू पूनम देवी फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। मामले ने उस समय और सनसनी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.