सास की हत्या केस में बहू दोषी, सजा 14 को
रांची, जुलाई 2 -- रांची, संवाददाता। सास हत्याकांड में जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रही अभियुक्त बहू फूलो देवी को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने गुरुवार को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 14 जुलाई को होगी। लापुंग थाना क्षेत्र के कारूंम गांव में 9 जून 2024 को वारदात हुई थी। मामले में महिला के पति ने लापुंग थाना में केस दर्ज कराया था। प्राथमिकी के अनुसार, 9 जून 2024 को दोपहर करीब तीन बजे आपसी विवाद के दौरान फूलो देवी ने अपनी सास मानमईत देवी के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटककर गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय आरोपी का पति दुकान से घर लौटा तो उसे देखकर फूलो देवी मौके से फरार हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.