रांची, जून 30 -- रांची। सास की हत्या के आरोप में ट्रायल फेस कर रही बहू फूलो देवी पर अदालत गुरुवार को फैसला सुनाएगी। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मंगलवार को मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात फैसला सुरक्षित रख लिया। अभियुक्त घटना के बाद से ही जेल में है। मामला लापुंग थाना क्षेत्र के कारूंम गांव में सास की हत्या करने से जुड़ा है। मामला 9 जून 2024 का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...