कानपुर, जून 7 -- Kanpur News: कहते हैं कि मोहब्बत में न तो कोई उम्र देखता है और न ही रिश्ते-नाते देखे जाते हैं। ये किसी को भी किसी से हो सकता। यूपी के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर इस कदर मर मिटा कि उसने साथ में जीवन जीने का ठान ली। सास भी दामाद को दिल दे चुकी थी। दोनों शादी करने का फैसला किया तो घर से फरार हो गए और कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी जब गांव में फैली तो खासी चर्चा शुरू हो गई। दोनों का मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शादी के बाद दोनों ने अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की लोगों से अपील भी की है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। चर्चा है कि बेटी की शादी के बाद दामाद का अपनी ससुराल आना जाना शु...