बिजनौर, मार्च 7 -- नहटौर। पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने आयी सास की गोली मार कर हत्या करने के हत्यारोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।आरोपी ने मृतका की बेटी से प्रेम विवाह किया था। ग्राम फुलसंदा निवासी भावना पुत्री फकीर ने 2 वर्ष पूर्व गांव के ही सजल पुत्र शीतल के साथ प्रेम विवाह किया था। पहले तो दोनों बाहर ही रह रहे थे। दो माह पहले ही गांव में पहुंचे थे। शुक्रवार की देर शाम को पति पत्नी के बीच विवाद होने पर भावना की मां बबली पत्नी फकीरचंद 50 वर्ष भी मौके पर पहुंच गई। विवाद के बीच बचाव करने के दौरान आरोपी दामाद सजल ने तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे की गोली बबली के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी दामाद को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.