सासाराम, मार्च 18 -- सासाराम, नगर संवाददाता। डीडीयू मंडल में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में मंगलवार व बुधवार को डेहरी एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश-निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...