सासाराम स्टेशन पर कचरा प्रबंधन की दी गई जानकारी
सासाराम, सितम्बर 28 -- सासाराम, नगर संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को सासाराम स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिड्यूस, रीयूज और रिसायकल (आरआरआर) के जरिए कचरा कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल का संदेश दिया गया। स्टेशन के अलावा कार्यालय परिसरों और रेलवे कॉलोनी में भी रेलकर्मियों व आम लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को अनावश्यक वस्तुओं के इस्तेमाल को कम करने, उपयोगी वस्तुओं का अधिक से अधिक पुनः उपयोग करने और अपशिष्ट को अलग-अलग कर उचित तरीके से पुनर्चक्रण के लिए भेजने की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.