सासाराम, दिसम्बर 10 -- सासाराम, नगर संवाददाता। डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सासाराम व आसपास स्टेशन पर किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती करते हुए पूरे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास के सभी बिन्दुओं पर एवं आवागमन वाली ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...