सासाराम, दिसम्बर 7 -- सासाराम जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में रविवार की शाम हुई गोलीबारी में 40 वर्षीय अखिलेश राय की मौत हो गई। मृतक के छाती और पेट में तीन गोली लगने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में वरुणा गांव पहुंच कर घटना की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण आपसी बर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को बताया है। उन्होंने ने बताया कि करीब छह माह पहले इसी गांव में जीयुत राय की गोली से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक अखिलेश राय आरोपित था और वह जेल से छुटकर बेल पर था। घटना के समय मृतक रविवार की शाम बिक्रमगंज से गांव जा रहा था। तभी गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.