नई दिल्ली, जुलाई 7 -- बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। पायलट बाबा धाम के बाहर युवक की लाश मिली है। जानकारी के मुताबकि, सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पायलट बाबा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एक केरल निवासी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान केरल निवासी अभजीत एम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक ने पायलट बाबा धाम के बाहर स्थित एक दुकान के पास लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीट...