सासाराम में पहाड़ चीरकर बनाई जाएगी टनल, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फिर बदलेगा?
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बिहार होकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फिर बदला जाएगा। बिहार के सासाराम में पहाड़ को चीरकर टनल बनाने की योजना है। इसके लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को बिहार सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव भेजा गया है। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे की बिहार में लंबाई लगभग 170 किलोमीटर है। राज्य में इसका निर्माण 7 अलग-अलग पैकेज में किया जा रहा है। इसके तहत पैकेज 4 में रोहतास जिले के मुख्यालय सासाराम में पहाड़ से टनल बनाने का प्रस्ताव पूर्व में दिया गया था। मगर शुरुआत में उस प्रस्ताव को छोड़ दिया गया और पहाड़ के बगल से सड़क बनाने का फैसला लिया गया था। यह सड़क ताराचंडी के पास से जीटी रोड से होकर गुजारनी थी। हालांकि, अब फिर से सासाराम के पहाड़ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.