सासाराम, अगस्त 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम के बेदा नहर स्थित बेलाढ़ी गांव में नौकरी और नेटवर्किंग के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस कथित नेटवर्क के जाल में बिहार के कई जिलों से आए बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के फंसने की बात सामने आई है। मामले को लेकर लालगंज वैशाली निवासी पीड़ित नवीन कुमार ने डीएम व एसपी से मिलकर शिकायत की है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...