सासाराम में दो शिक्षकों के घर से लाखों के जेवरात व सामान की चोरी
सासाराम, जून 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम मुफस्सिल और अगरेर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो अलग-अलग घरों में हुई भीषण चोरी की घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरों ने दोनों स्थानों से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। अनुमान के अनुसार चोरी की कुल संपत्ति लगभग 15 से 20 लाख रुपये तक बताई जा रही है।
चोरी की पहली घटना पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजला गांव की है, जहां शिक्षक जितेन्द्र प्रजापति के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं दूसरी घटना अगरेर थाना क्षेत्र में शिक्षक अयोध्या सिंह के घर में हुई।
पुलिस की कार्रवाई दोनों शिक्षक घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे और किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। घटना की जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.