सासाराम, फरवरी 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय अंतर्गत एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सासाराम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 27 फरवरी से एक मार्च तक रेलवे स्टेडियम सासाराम में आयोजित होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रत्यक्ष बाज़ार उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...