सासाराम, मई 16 -- बिहार के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के समीप चल रहे लंदन थीम नाम से चल रहे डिज्नीलैंड मेला में शुक्रवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे चकरी झूले का गेट अचानक खुल जाने से उस पर सवार कई युवक नीचे गिर पड़े। हादसे में 10 साल के बच्चा समेत करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनुआर गांव निवासी राकेश बिंद के पुत्र धीरज कुमार, श्वेताव सिंह पति पंकज सिंह, सीमा सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और मेले में मौजूद कर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। धीरज कुमार का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी ह...