सासाराम, जनवरी 6 -- नोखा, एक संवाददाता। आरा-सासाराम रेल खंड के तराढ़ व पेनार गांव के बीच मंगलवार दोपहर पटना जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि 30 वर्षीय युवक काफ़ी देर से रेल लाइन किनारे टहल रहा था। सासाराम से पटना जा रही इंटरसिटी ट्रेन के झटके से उसके शर में गंभीर चोट लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्ज़े में लेकर लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रेलवे स्टेशन तथा ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच लोगों से शव पहचान कराने का प्रयास किया गया। पहचान नहीं होने पर कानूनी प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.