खगडि़या, जुलाई 23 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि रोहतास जिले के सासाराम ट्रेन लूटकांड के मुख्य आरोपी खगड़िया के महेशखूंट के सहयोग से सासाराम जीआरपी ने बुधवार की तड़के गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन लूटकांड के मुख्य आरोपी महेशखूंट थाना क्षेत्र के बड़ी झिकटिया गांव निवासी सुशील मंडल का पुत्र हीरा मंडल है। घटना की जानकारी देते हुए सासाराम जीआरपी इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि गत जुलाई माह में सासाराम में एक पैसेंजर ट्रेन में ज्वेलरी व्यवसायी के साथ आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सोना-चांदी व 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद सासाराम जीआरपी थाना में कांड संख्या 29/2026 मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू की तो ट्रेन लूटकांड का मुख्य आरोपी खगड़िया जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत झिकटिया गंाव निवासी हीरा मंडल निकला। उसके बाद से हीरा मंडल...