सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी के समीप एनएच-19 पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में वाराणसी के युवक की मौत हो गई।
वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी/सासाराम। सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी के समीप एनएच-19 पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में वाराणसी के युवक की मौत हो गई। जगन्नाथपुरी से दर्शन कर वाराणसी लौट रही एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार सवार कछवांरोड निवासी अनिकेत कुमार की मौत हो गई। वह सपरिवार जगन्नाथपुरी गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में चाचा-भतीजा और भाई हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घेजन के युवक की मौत, गांव में पसरा सनाटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.