नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Bihar News: रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आस्था को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ पहलेजा गांव के प्राचीन काली मंदिर में चोरों ने माता रानी की मूर्तियों से सोने की छह आंखें चुरा ली हैं। चोरी गई इन आंखों की वर्तमान बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। ताज्जुब की बात यह है कि यह वारदात थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिसिया गश्त की पोल खुल गई है।पूजा करने पहुंचे तो उड़े होश घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब ग्रामीण हमेशा की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे। गर्भगृह का नजारा देख लोग दंग रह गए। मंदिर परिसर में स्थापित सात पिंडियों में से छह की सोने की आंखें गायब थीं। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मंदिर पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.