गोपालगंज, मई 4 -- कुचायकोट। कुचायकोट प्रखंड के सासामूसा शुगर मिल के पास सोमवार को एक विशाल अजगर मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजगर के पास करीब एक दर्जन अंडे भी पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह लंबे समय से इसी क्षेत्र में रह रहा था। अचानक अजगर के दिखने से आसपास के लोग भयभीत हो गए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम ने उसके अंडों को भी सावधानीपूर्वक कब्जे में लिया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर और उसके अंडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। (रिपोर्ट-रामानुज प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.