गोपालगंज, फरवरी 24 -- कुचायकोट।सासामूसा स्थित चीनी मिल परिसर में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थल का चयन कर लिया। प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा और तकनीकी मानकों के अनुरूप उपयुक्त स्थान का निरीक्षण कर उसे अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के अनुसार सासामूसा चीनी मिल की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए इच्छुक नीरामिल ग्रुप कंपनी के प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी 26 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर ही हेलीपैड की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मिश्र एवं सीओ मणिभूषण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को चयनित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.