गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता किसान संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सासामूसा चीनी मिल को तत्काल चालू कराने की मांग की। समिति ने कहा कि मिल बंद रहने से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के पदाधिकारी और किसान 10 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद यदि सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो 14 दिसंबर को पुनः प्रदर्शन किया जाएगा। समिति ने कहा कि किसानों की आय और गन्ना भुगतान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की उदासीनता चिंताजनक है। किसान संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि किसानों की मांगों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सासामुसा चीनी मिल का संचालन पुनः शुरू कराया जाए, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.