सासामूसा के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर
गोपालगंज, जुलाई 23 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सासामूसा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। हादसे की सूचना पर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.