गोपालगंज, मार्च 27 -- कुचायकोट। सासामूसा की अनुष्का और शुभ्रा का चयन जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने 28-29 मार्च को आयोजित थावे महोत्सव के लिए किया है। डॉ. अनूप कुमार वर्णवाल और लक्ष्मी रानी की बेटियां इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...