गोपालगंज, जुलाई 25 -- गोपालगंज। वर्षों से बंद पड़ी सासामुसा चीनी मिल को फिर से चालू कराने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। बरौली के विधायक मंजीत कुमार सिंह द्वारा बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के उपरांत गन्ना उद्योग विभाग ने 28 जुलाई को अपराह्न तीन बजे विकास भवन, पटना में गन्ना उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

विधानसभा सचिवालय के पत्र विधानसभा सचिवालय के पत्र के अनुसार विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सदन में कहा था कि सासामुसा चीनी मिल बंद रहने से गन्ना किसानों का करीब 43 करोड़ रुपए तथा कर्मचारियों का 9.50 करोड़ रूपए बकाया है। वहीं बैंक का लगभग 68.40 करोड़ रूपए ऋण लंबित है। एनसीएलटी, कोलकाता की प्रक्रिया ...