हाथरस, मार्च 30 -- ​सासनी।सुप्रसिद्ध ग्रंथ 'छहढाला' के रचयिता पंडित दौलतराम की पुण्य धरा सासनी में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित 'दिगंबर जैन मेले' और भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया। ​​प्रातः काल से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान का दुग्धाभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन विधान संपन्न हुआ। मंदिरों की मनमोहक सजावट और फूलों की सुगंध से वातावरण आध्यात्मिक आभा से सराबोर हो गया।​​पूजा-अर्चना के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो एक विशाल 'दिगंबर जैन मेले' के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को दर्शाती सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ...