हाथरस, फरवरी 27 -- सासनी. कस्बा में रंगभरी एकादशी का पर्व आज पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री खाटू श्याम जी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के जयकारों और गुलाल की बौछार के बीच पूरे कस्बे का माहौल 'श्याममयी' हो गया। शुक्रवार को श्री खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर विशेष आरती उतारी गई। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। जैसे ही बाबा का डोला मंदिर से बाहर निकला, श्रद्धालुओं ने 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयकारों से आकाश गुंजा दिया। खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा जैसे ही कस्बा के मुख्य बाजारों में पहुंची, वहां नजारा देखने लायक था। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ...