हाथरस, मार्च 22 -- ​सासनी। रविवार को सासनी-नानऊ मार्ग पर दो ई-रिक्शों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। ​ जानकारी के मुताबिक जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम कदौली निवासी 60 वर्षीय महादेवी पत्नी राजकुमार, अपने दो पुत्रों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर दवा लेने सासनी आ रही थीं। जैसे ही ई रिक्शा सासनी-नानऊ मार्ग स्थित गांव ऊतरा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में महादेवी रिक्शा से सड़क पर जा गिरीं, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आईं। दुर्घटना के बाद मौक...