अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता सासनी गेट पला क्षेत्र की कृष्णविहार गली नंबर छह कालोनी में लोग कई माह से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी गली की पाइप लाइन में नहीं पहुंच रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। रात को जागकर पानी भरना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब हो गए हैं। कंपनी बाग से पला रोड पर जलापूर्ति की जा रही है जो काफी दूर है।कृष्णविहार गली नंबर छह कालोनी के स्थानीय निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि पानी सप्लाई का समय सुबह छह बजे से आठ बजे और शाम को छह बजे से आठ बजे तक है। लेकिन इस दौरान पानी 75 फीसदी घरों को नहीं मिल पाता है। लोग मोटर चलाते रहते हैं, लेकिन पानी नहीं आता है। कुछ हैंडपंप गली में खराब हैं। एक हैंडपंप चलता है, जिससे लोग काम चला रहे हैं। एक दो सबमर्सिबल लगे हैं, जिससे लोग पीने का पानी भरते हैं। 35 साल ...