सासनी के मुख्य बाजार में जाम से बेहाल जनता, नगर पंचायत प्रशासन बेखबर
हाथरस, जून 23 -- सासनी । कस्बा स्थित मुख्य बाजार में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। सुबह दस बजते ही बाजार जाम की चपेट में आ जाता है। मुख्य सड़क पर ही वाहनों की अव्यबस्थित पार्किंग के कारण राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बाजार में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग स्थल का न होना है। व्यापारी और ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे और दुकानों के सामने ही खड़े कर देते हैं। जिससे सड़क संकरी हो जाती है। सहालग के दिनों में यह स्थिति और विकराल हो जाती है। ई रिक्शा, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतारों के कारण पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को घंटे का समय लग रहा है। आने जाने वाले लोग और मरीज भी इस जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। जाम के साथ-साथ बाजार में सार्वजनिक शौचालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.