हाथरस, मार्च 20 -- ​सासनी । सासनी-इगलास मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार लोडर और सवारियों से भरे टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में टेंपो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।​टक्कर इतनी भीषण की टेंपो के परखच्चे उड़ गए।जानकारी के अनुसार एक टेंपो सवारियों को लेकर सासनी से इगलास की तरफ जा रहा था,जैसे ही वह इगलास रोड़ स्थित पानी की टंकी को पार किया था तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क किनारे पलट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया।​हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ...