सासाराम, अप्रैल 11 -- शिवसागर। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी तेज चंन्द्रवशी के दिवंगत एसआई पुत्र स्व. मनु कुमार के घर स्थानीय सांसद मनोज कुमार ने मातमपुर्सी की। पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद ने बताया कि घटना बेहद ही दुखद है। दरोगा मनु कुमार के विचार व शिक्षा के प्रति जानकारी मिली। परिवार व भाई, बहन, पत्नी को ईश्वर शक्ति दे। मौके पर जिला काग्रेस महिला अध्यक्ष रिंकू देवी बिन्द, राजद महासचिव दीपक यादव, जोखन बिन्द, बीडीसी विक्की बैठा व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...