लातेहार, अप्रैल 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के समीप मंगलवार को कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राम सहाय उरांव (डड़ेया, चंदवा), मुर्शीद आलम (पोचरा, लातेहार), शंकर भगत तथा ज्योत्सना कुजूर (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि शंकर भगत की स्थिति काफी नाजुक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.