रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक रविवार को रानीबाग स्थित कपील देव पाठक के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र ने की, जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से बच्चों के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मंत्रोच्चारण, गीत प्रस्तुत किए और अपने परिचय में गोत्र, पुर की जानकारी साझा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें शिक्षा और संस्कार के प्रति रुचि बढ़े। जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि, समाज के बच्चों में अपनी परंपराओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्य...