गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विजय चौक पर जलभराव की समस्या का समाधान तलाश करने नगर आयुक्त अजय जैन शुक्रवार की सुबह सड़क पर उतरे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धर्मशाला रामलीला मैदान, सावित्री हास्पिटल और थवई पुल के पास नाले पर अतिक्रमण तत्काल हटाने का निर्देश दिया, वहीं सावित्री हास्पिटल के पास से्म्पवेल की स्थापना के निर्देश दिए। तब तक अस्थाई समाधान के लिए पम्प लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह वार्ड संख्या 52 विजय चौक के जलभराव की समस्या का समाधान जानने नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, पार्षद मनु जायसवाल के साथ निरीक्षण करने उतरे। उन्होंने इलाहीबाग रेग्युलेटर से इलाहीबाग, नरसिंहपुर, जाफरा बाजार पुल, उचवां पुल, थवई पुल, सावित्री हास्पिटल पुर्दिलपुर के सामने से होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.