उरई, जनवरी 3 -- उरई, संवाददाता। राष्ट्रमाता व प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती पर ग्राम गढ़र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भीम आर्मी प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज एक ऐसी महिला शिक्षिका की जयंती हैं, जिन्होंने भारत में बेटियों को पढ़ने का अधिकार दिलाने की अलख जगाई। ग्र्राम गढ़र में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले, महिला शिक्षा की जनक माता सावित्रीबाई फुले, स्मृति शेष राजेंद्र निरंजन एवं स्मृति शेष सरला निरंजन की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, सांसद रामशिरोमणि वर्मा, लोकपाल आरआर जैसवार, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव, आईएएस धीरेंद्र सचान, राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल, सामाजिक चिंतक लक्...