गाजीपुर, जनवरी 3 -- देवकली(गाजीपुर)। कुशवाहा महासभा की ओर से सावित्री बाई फूले की जयन्ती समारोह तहसील कार्यालय सैदपुर में पूर्व सभासद राजेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाया गयी। पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्री बाई फूले का जीवन साथी एक आदर्श पुरूष था। जो महिलाओं की शिक्षा का समर्थक था। जिसने सावत्री को स्वयं पढ़ाकर शिक्षिका बनाया। पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले को उनके रूढ़िवादी पिता ने घर से निकाल दिया था, तब उस्मान शेख ने महात्मा फुले को रहने के लिए घर दिया और उनके शिक्षा कार्य को बढ़ाने के लिए अपनी बहन फातिमा शेख को सावत्री बाई फुले की सहायता के लिए शिक्षिका बनाया। सावित्री बाई फुले भारत की पहली शिक्षिका थीं। रामनरेश कुशवाहा और सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावत्रीबाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.