फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फुले जी सामाजिक भेदभाव और जाति प्रथा के खिलाफ थे, शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की, अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिल कर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल बनाया, सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका रही। उनका उद्देश्य जाति भेदभाव खत्म कर समाज में समानता लाना था। फुले जी कुरीतियों के खिलाफ रहे, बाल विवाह सती प्रथा और छुआ छूत का सदैव विरोध किया। विधवा विवाह का स...