देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देहरादून कमेटी ने सावित्री बाई फुले दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए महिला हिंसा, जाति उत्पीड़न और आम जनता के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात की निंदा की। साथ ही प्रदेश में हो रही महिला हिंसा, सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ एकजुट होने और 4 जनवरी को अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संयुक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का निर्णय लिया। गोष्ठी में संगठन की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल, जिला अध्यक्ष माला गुरुंग, जिला उपाध्यक्ष नूरेशा अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.