पटना, मार्च 10 -- भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों से आज हम सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देश की महिलाएं कभी नहीं भूल सकती हैं। ये बातें पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहीं। मंगलवार को वे रालोमो प्रदेश कार्यालय में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि मौके पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, राम शरण कुशवाहा, वीरेन्द्र दांगी, स्मृति कुमुद, अशोक कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा और पप्पू मेहता खुर्शीद अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...