गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन स्थित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यालय पर शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। क्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और आधुनिक शिक्षा व महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया। महिलाओं को शिक्षा और समानता के लिए किए गए उनके कार्यों की चर्चा हुई और वर्तमान समय की चुनौतियों से भी निपटने पर बात हुई। उनके ''शिक्षित बनो और संगठित रहो'' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ भी ली गई। त्रिफूल सिंह, नीरु सिंह सेंगर, भावना त्यागी, ब्रह्मजीत सिंह व ठाकुर दास के साथ कई महिला व पुरुष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.